IMG_20170307_34567

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से शाजापुर आ रही भोपाल-उज्जैन पैसेंजर ट्रेन में अचानक ब्लास्ट हो गया। समाचार ऐजेंसी एएनआई के मुताबिक विस्फोट में 6 यात्री घायल हो गए। हादसा कालापीपल रेलवे स्टेशन के पास हुआ।
बताया गया कि ब्लास्ट होते ही ट्रेन के कोच में आग लग गई और अफरातफरी मच गई। आनन-फानन में यात्रियों को कोच से उतार दिया गया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ट्रेन में ब्लास्ट मोबाइल चार्जिंग के दौरान हुआ।
हालांकि अभी ब्लास्ट के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है। हादसे की जानकारी रेलवे को दे दी गई है। राहत व बचाव दल मौके पहुंच चुका है बचाव कार्य जारी है। घायलों को कालापीपल प्राथमिक स्वास्‍थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार चल रहा है। हादसे के बाद ट्रेन के दो कोच को अलग कर आगे के लिए रवाना कर दिया गया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *