खरीक : खरीक थाना क्षेत्र के अंभो में लड़की का रिश्ता और खाने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई इस संदर्भ में दोनों पक्षों की ओर से खरीक थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है. इस संदर्भ में लड़की के पिता महंत सिंह ने खरीक थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है जिसमें अपने पड़ोसी गीता देवी अवधेश सिंह और अयोध्या सिंह को आरोपित किया है. शिक्षक महंत सिंह का कहना है कि उसके बेटी का ब्याह के लिए मधेपुरा के सोनामुखी थाना क्षेत्र के गंगापुर गांव में बेटी का रिश्ता तय हो गया था.

आगामी 9 मई को बेटी का ब्याह करना था लेकिन यह बातें पड़ोसी को अच्छी नहीं लगी.आरोपित पड़ोसियों ने जानबूझकर मेरी बेटी का होने वाला रिश्ता बिगाड़ने के लिए लड़की पक्ष के घर पर संपर्क कर फोन किया और मोबाइल से मेरे बारे में कई नकारात्मक जानकारियां दी.जिसके कारण परेशान होकर लड़के वालों ने मेरी बेटी के साथ विवाह का रिश्ता तय करने से इनकार कर गया.

इससे मुझे और मेरे परिवार के लोगों पर आर्थिक और मानसिक परेशानी हुई है.इस बात को लेकर जब 2 मई को कहने गया तो आप लोगों ने मेरे बेटी का ब्याह का रिश्ता क्यों उड़का दिया तो उल्टे सभी आरोपियों ने लाठी डंडे से हम लोगों के साथ जमकर मारपीट किया. इस संदर्भ में अंभो के आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए खरीक थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *