खरीक : खरीक थाना क्षेत्र के कठेला और महंथ स्थान के बीच टेंपो और सीमेंट लदा जुगाड़ ठेला से मामूली ठोकर लगने से आक्रोशित टेंपो चालक गोट खरीक पुर्वी घरारी के मोहम्मद इसरो पिता मोहम्मद पलटू ने मोमिन टोला खरीक बाजार का मोहम्मद मोनासिर को लाठी डंडे और थप्पड़ डंडे से जमकर पीटा जिससे उसका का हालत खराब हो गया.

सूचना पर टेंपो मालिक पिंकू चौधरी अपने सहयोगियों के साथ घटनास्थल पर ठेला चालक मोहम्मद मोनासिर को जमकर पीटा.जिससे टेंपो चालक के कान का ऊपरी परत फट गया और लहूलुहान हो गया.पुलिस को आते देख टेंपो चालक मोहम्मद इरसो टेंपो सहित भागने में सफल रहा.

ठेला चालक को पुलिस ने थाना पहुंचने का निर्देश दिया.मारपीट करने वाले टेंपो चालक और मालिक को पुलिस तलाश कर रही है और मामले की छानबीन कर रही हैं.इस संदर्भ में ठेला चालक मोहम्मद मोनासीर खरीक थाना में मारपीट की प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है.पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *