Total Downloads: 313
नवगछिया : लायंस क्लब ऑफ नवगछिया टाउन के रीजनल चेयरपर्सन पवन कुमार सर्राफ की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया. जिसमें यह निर्णय लिया गया कि आगामी रविवार 5 फरवरी को कांके रांची के अनुभवी मनोचिकित्सक डॉक्टर पंकज कुमार मनस्वी द्वारा इलाज कराया जाएगा, एवं निशुल्क दवाई उपलब्ध कराई जाएगी. डॉक्टर पंकज कुमार द्वारा 11:00 बजे से अपहरण 2:00 बजे तक मरीजों को देखा जाएगा. जिसमें मरीजों को रजिस्ट्रेशन फीस बीस रुपए जमा करने होंगे.जिसमें प्रख्यात दवा निर्माता इन टास्क के प्रतिनिधि मनीष कुमार की देखरेख में दवाइयों का वितरण किया जाएगा. वहीं रांची से आने वाले डॉक्टर द्वारा कई प्रकार के इलाज सिरदर्द, अधकपारी, माइग्रेन, मिर्गी,चिरचिरा सहित अन्य रोगों का इलाज उनके द्वारा किया जाएगा. बैठक में प्रोफेसर विजय कुमार, उपाध्यक्ष कमलेश अग्रवाल, सचिव विनोद केजरीवाल, कोषाध्यक्ष विनोद चिरानिया, शंकर अग्रवाल, डॉक्टर अशोक केजरीवाल, बी पी चौधरी अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.

