डॉ. अनंत विक्रम सचिव और मनोज कुमार सर्राफ कोषाध्यक्ष चुने गए, सामाजिक सेवा कार्यों को और गति देने का संकल्प

नवगछिया। स्टेशन रोड स्थित हरि कुंज परिसर में बुधवार को आयोजित लायन्स क्लब ऑफ नवगछिया टाउन की बैठक में नए सत्र 2026-27 के लिए पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से निर्वाचन किया गया। बैठक की शुरुआत लायन्स विश्व प्रार्थना के साथ हुई।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

निर्वाचन प्रक्रिया डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर लायन पवन कुमार सर्राफ एवं डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन लायन कमलेश कुमार अग्रवाल की देखरेख में संपन्न हुई। क्लब के डायरेक्टर लायन अजय कुमार रूंगटा ने अध्यक्ष पद के लिए लायन प्रवीण कुमार केजरीवाल, सचिव पद के लिए लायन डॉ. अनंत विक्रम तथा कोषाध्यक्ष पद के लिए लायन मनोज कुमार सर्राफ के नाम का प्रस्ताव रखा।

बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने प्रस्ताव का समर्थन करते हुए तीनों पदाधिकारियों के निर्वाचन को सर्वसम्मति से मंजूरी दी। नवनिर्वाचित अध्यक्ष लायन प्रवीण कुमार केजरीवाल ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आगामी सत्र में सामाजिक सेवा, स्वास्थ्य जागरूकता और जनहित से जुड़े कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि क्लब स्वास्थ्य शिविर, जागरूकता अभियान एवं जरूरतमंद लोगों की सहायता जैसे कार्यक्रमों को और व्यापक स्तर पर आयोजित करेगा। नई टीम ने समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने और क्लब की गतिविधियों को नई दिशा देने का भरोसा दिलाया।

बैठक में वर्तमान अध्यक्ष लायन विनोद कुमार चिरानियाँ, लायन प्रो. विजय कुमार, लायन डॉ. अशोक कुमार केजरीवाल, लायन डॉ. बी.एल. चौधरी, लायन डॉ. मुकेश कुमार, लायन डॉ. अरुण कुमार राय, लायन सुरेन्द्र कुमार चौधरी, लायन अभय प्रकाश मुनका, लायन नरेश केडिया, लायन सुभाष चन्द्र वर्मा, लायन अमित कुमार रूंगटा, लायन नीरज कुमार चिरानियाँ, लायन नवीन केजरीवाल, लायन दिनेश केडिया, लायन संतोष यादुका एवं लायन प्रभु पोद्दार सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet