नवगछिया: लायन्स क्लब अपने लक्ष्य पीड़ित एवं जरूरतमंद लोगों की सेवा हेतु कार्य तीनटंगा करारी में पूर्व मुखिया के निवास स्थल पर करीबन 60 जरूरतमंद वरिष्ट ग्रामीणों को कम्बल वितरण कर किया गया।

इस सेवा कार्य में शिविर का उद्धघाटन डिस्ट्रिक चेयरपर्सन लायन पवन सर्राफ,लायन प्रो.बिजय कुमार,लायन अजय कुमार रुंगटा जी,पूर्व मुखिया बिनोद मंडल,शिक्षक बलराम जी के द्वारा किया गया।मंच संचालन सचिव सुभाष चन्द्र वर्मा के द्वारा किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ लायन विश्व प्रार्थना के साथ किया गया।इसके बाद अध्यक्ष कमलेश अग्रवाल के द्वारा अध्यक्षीय संबोधन दिया गया।

जिसमें उन्होंने क्लब के द्वारा लगातार किए जा रहे सेवा कार्यो के बारे में उपस्थित लोगों को अवगत कराया।उन्होंने बताया क्लब द्वारा कम्बल वितरण का यह सातवाँ शिविर है।बढ़ती हुई ठंड एवं जरूरत को देखते हुए क्लब द्वारा यह सेवा आगे भी जारी रहेगी।

इस सेवा कार्य में कोषाध्यक्ष लायन बिनोद चिरानियाँ,दीपक चिरानियाँ एवं स्थानीय ग्रामीणों का सहयोग सराहनीय रहा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *