नवगछिया: श्री रामचरितमानस नवाह परायण यज्ञ समिति के 41 वां वार्षिकोत्सव के तत्वाधान में आयोजित रामकथा के आज दूसरे दिन प्रवचन में इलाहाबाद से आए प्रवचनकर्ता स्वामी विनोदानंद सरस्वती जी महाराज ने अपने प्रवचन में गज और ग्राह की चर्चा किये
Total Downloads: 382

उन्होंने बताया कि किस प्रकार भक्त के भक्ति पर भगवान अपने भक्तो का उद्धार बाद में करते हैं लेकिन जो भक्त का भक्त होता है उसका उद्धार पहले करते हैं और उन्होंने बहुत ही मधुर आवाज में भक्तिमय भजन संगीत सुना कर लोगों का मन मोह लिया पहले ही दिन बड़ी संख्या में लोग भजन प्रवचन सुनने पहुचे थे


वही चैती दुर्गा स्थान में पंडित दयानंद पांडेय की देखरेख में अजीत पांडेय के द्वारा महाआरती की गयी जिसमे सेकड़ो की संख्या में लोग महाआरती में हिस्सा लिये बताते चले की आज पंचमुखी हनुमान जी में दिन भर भक्तो का ताता लगा रहा वही नयाटोला में भी प्रवचन का आयोजन चल रहा है
