नवगछिया के परबत्ता थाना क्षेत्र स्थित महादेवपुर गंगा घाट पर अंतिम संस्कार के दौरान कथित फायरिंग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया है। वीडियो में कुछ लोगों को हथियारों का प्रदर्शन करते और फायरिंग जैसी गतिविधियां करते देखा जा रहा है।

मामले को गंभीरता से लेते हुए नवगछिया पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा ने कहा कि वायरल वीडियो की सत्यता की जांच कराई जा रही है और इसमें दिखाई दे रहे लोगों की पहचान की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून हाथ में लेने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

पुलिस के अनुसार, वीडियो की तकनीकी जांच के साथ-साथ इसमें शामिल लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है। यदि जांच में फायरिंग और हथियारों के प्रदर्शन की पुष्टि होती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत अन्य धाराओं में कार्रवाई की जाएगी।

एसपी ने कहा कि सार्वजनिक स्थलों पर इस तरह की गतिविधियां कानून-व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती हैं। नवगछिया पुलिस अपराध और अवैध हथियारों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है तथा दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....