नवगछिया में मंजूषा समर कैंप का समापन, 72 बच्चों को मिला प्रमाण पत्

नवगछिया: बाल भारती विद्यालय में बिहुला विषहरी पूजा समिति, नवगछिया विकास समिति और मंजूषा कला प्रशिक्षण केंद्र, भागलपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित मंजूषा समर कैंप का मंगलवार को समापन हो गया। समापन समारोह में प्रशिक्षण प्राप्त 72 छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्ष विपीन मंडल, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी मुकेश कुमार, मंजूषा गुरु मनोज पंडित, प्राचार्य कौशल जायसवाल सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस दौरान मंजूषा कला के प्रचार-प्रसार में योगदान देने वाले कई लोगों को भी सम्मान पत्र प्रदान किया गया।

कार्यपालक पदाधिकारी मुकेश कुमार ने कहा कि बिहुला की कहानी नारी सशक्तिकरण का प्रतीक है और ऐसी सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने की जरूरत है, ताकि बच्चे अपनी सांस्कृतिक विरासत से जुड़ सकें। वहीं, जिला परिषद अध्यक्ष विपीन मंडल ने कहा कि इस तरह के शिविर बच्चों के बौद्धिक विकास के साथ-साथ उन्हें स्थानीय इतिहास और कला के प्रति जागरूक बनाते हैं।

राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित मंजूषा गुरु मनोज पंडित ने कहा कि आज मंजूषा कला राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना रही है और यह नवगछिया के लिए गर्व की बात है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....