नारायणपुर : प्रखंड के चकरामी बजरंगी क्लब द्वारा 8 मई से 10 मई तक तीन दिवसीय पुरुष -महिला कबड्डी व खो – खो चैम्पियनशिप का आयोजन किया जाएगा.
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 378
आयोजन समिति के अध्यक्ष विभाष रंजन ने बताया कि उक्त सभी खेल डे- नाइट खेल किया जाएगा. जिसके लिए आयोजन समिति के तरफ से सोडियम लाइट की व्यवस्था की गई है. वहीं संरक्षक सुमित कुमार ने बताया कि यह खेल माँ शांति सेवा सदन नारायणपुर के सामने वाले मैदान में खेला जाएगा. आठ टीम की भागीदारी होगी जिसमें चकरामी, रायपुर, नवटोलिया भ्रमरपुर, भवानीपुर, बलाहा, मधुरापुर, नारायणपुर की टीमें भाग लेंगे.
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
