नवगछिया : नवगछिया रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर एक मजदूर मूर्छित होकर गिर गया. जिसके बाद प्लेटफार्म नंबर दो पर मौजूद लोगों द्वारा नवगछिया रेलवे पुलिस को सूचना दी गई. जिसके बाद नवगछिया रेलवे पुलिस मूर्छित होकर गिरे मजदूर को नवगछिया अनुमंडल अस्पताल लाया गया. जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.
Total Downloads: 119
मृतक की पहचान नवगछिया थाना क्षेत्र के नवादा निवासी सिट्टी यादव के रूप में की गई है. मिली जानकारी के अनुसार मजदूर नवगछिया बाजार से चीनी का बोरा उठाकर रेलवे स्टेशन पर जा रहा था, वही प्लेटफार्म नंबर दो पर अचानक गिर गया. जिससे उसकी मौत हो गई. वही अनुमंडल अस्पताल में मृतक सिटी यादव का का चचेरा भाई सिंधु यादव ने बताया कि उसका भाई मजदूरी का काम करता था, घर से खाना खाकर एक बजे के लगभग निकला था. जोकि नवगछिया रेलवे स्टेशन पर उसके गिरने की खबर मिलने के बाद उससे मिलने नवगछिया अनुमंडल अस्पताल पहुंचा.

मौत के बाद घर पर पसरा सन्नाटा
मजदूर सिटी यादव के मौत के बाद घर में मातम का माहौल है. सिट्टी यादव के परिवार में एक भाभी और भतीजा साथ में रहता है. अपने भाभी और भतीजे का भरण-पोषण भी सिट्टी यादव ही करता था. जिसके मौत के बाद परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल है.

