images26

नवगछिया : आठ कट्ठा जमीन पर मालिकाना हक ज़माने की होड़ में शेख दुलार का परिवार और उसके मामा शेख रबीस के परिवार ने एक दूसरे के जानी दुश्मन बन गए थे. मामला न्यायालय तक पहुँच गया था. दुलार ने केस जीत लिया था और आठ कट्ठा जमीन पर वह वैधानिक रूप से दवा भी ठोक चुका था. कहा जा रहा है कि उसी जमीन को जोतने के क्रम में दुलार को गोली मार दी गयी. दुलार के भाई आजाद ने कहा कि ट्रैक्टर से खेत जोतने के वक्त ही उसके भाई दुलार को उसके मामा और ममेरे भाइयों ने मिलकर उनके भाई को गोली मार दी. एक गोली कनपटी में तो दूसरी गोली छाती पर दिल के पास मारी गयी थी. उनकी मौत घटना स्थल पर ही हो गयी थी. इधर गोपालपुर पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *