राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद के बड़े बेटे पूर्व मंत्री तेजप्रताप और उनके निजी सहायक सृजन स्वराज को जान से मारने की धमकी देने वाले की पहचान हो गई है। जिस युवक ने मंगलवार को निजी सहायक के मोबाइल पर 8292809517 मोबाइल नंबर से धमकी दी थी वह औरंगाबाद के गोह थाने के बक्सर गांव का चंद्रकांत उर्फ झोंकी यादव है। झोंकी ने धमकी देने के दौरान खुद को गोह छात्र राजद का अध्यक्ष बताया था लेकिन वह राजद का कार्यकर्ता बताया जाता है।

तेजप्रताप के लिखित आवेदन पर सचिवालय थाने में केस दर्ज होने के बाद झोंकी को गिरफ्तार कराने के लिए सृजन मंगलवार की रात को ही गोह थाना पहुंच गए थे। सृजन ने बताया कि उन्होंने गोह थाने की पुलिस को उसे गिरफ्तार करने का कहा लेकिन वहां की पुलिस ने यह कहकर पल्ला झाड़ दिया कि केस पटना में दर्ज हुआ है। पटना पुलिस की टीम नहीं आई है और न ही वरीय पुलिस अधिकारियों का इस बाबत कोई आदेश आया है। किस आधार पर गोह थाने की पुलिस उसे गिरफ्तार करेगी। बाद में सृजन गोह से पटना लौट आए।

अब नंबर पर नहीं लग रहा काॅल | जिस नंबर से निजी सहायक के मोबाइल पर मंगलवार को दिन के 10:39 बजे कॉल कर करीब 39 सेकंड तक पूर्व मंत्री और सृजन को जान से मारने की धमकी दी गई है उसपर झोंकी का वाट्सएप है। इस नंबर पर फोन नहीं लग रहा है। माना जा रहा है कि पुलिस की गिरफ्तारी के डर से उसने यह नंबर बंद कर लिया पर वाट्सएप रहने दिया। एसएसपी गरिमा मलिक ने बताया कि सचिवालय डीएसपी को छानबीन करने के साथ ही सुपरविजन करने को कहा गया है। छानबीन में मामला सही पाए जाने के बाद आरोपी को पुलिस गिरफ्तार करेगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *