मिस एंड मिस्टर बिहार प्रतियोगिता का ताज 16 वर्षीय सुप्रिया साह को मिला। मिस बिहार का ताज व प्रमाण पत्र फिल्म स्टार और मॉडल आर्यन वैद्य के हाथों सुप्रिया को मिला। राज्य भर से जुटे 50 प्रतिभागियों को पछार कर उसने यह सफलता हासिल की।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 86
मुंदीचक के निरंजन साह और वंदना साह की पुत्री ने इस वर्ष 10वीं बोर्ड का एग्जाम दिया है। सुप्रिया अपना रॉल मॉडल ऐश्वर्या राय को मानती है। उसका सपना मिस इंडिया का ताज अपने नाम करना है। इससे पूर्व तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय में आयोजित मॉडलिंग प्रतियोगिता में उसे दि्वतीय पुरस्कार मिला था। फतेह हेल्प सोसाइटी की सचिव शबाना दाउद ने सुप्रिया को इस सफलता के लिए बधाई दी।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
