नई दिल्ली। जयपुर से आई 40 वर्षीय एक महिला पिछले एक महीने से दिल्ली स्थित जंतर मंतर पर बैठी धरना दे रही है। लेकिन धरने की वजह जानकर आप चौंक जाएंगे, क्योंकि इस महिला की मांग ही कुछ अजीब है।
Total Downloads: 70
जंतर-मंतर पर धरने पर बैठी महिला।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह महिला 8 सितंबर से जंतर-मंतर पर धरना दे रही है। जयपुर की रहनेवाली 45 वर्षीय इस महिला का नाम जय शांति शर्मा है। शांति शर्मा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शादी करना चाहती हैं। शांति का कहना है कि उसके पति ने उसे धोखा दिया है, ऐसे में उसके दुख की वेदना को सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही समझ सकते हैं।


‘वह भी मेरी तरह अकेले हैं’
शांति ने बताया कि उसकी शाति साल 1989 में हुई, लेकिन शादी के एक साल बाद ही उसके पति ने उसे छोड़ दिया, तब से वो अकेली हूं। शांति ने कहा, ‘मैं जानती हूं कि लोग मुझे उनसे मिलने नहीं देंगे लेकिन मैं यह भी जानती हूं कि उन्हें मदद की जरुरत है क्योंकि वो भी मेरी तरह अकेले हैं।’
‘…इसलिए मैं पीएम मोदी से शादी करना चाहती हूं’
शांति से जब पूछा गया कि वो पीएम मोदी से शादी क्यों करना चाहती हैं तो उन्होंने कहा कि मेरी पीएम मोदी से शादी की बात सुनकर लोग मुझपर हंसते हैं। मुझे सबने ठुकरा दिया। मैं पीएम की सेवा करना चाहती हूं। शांति ने बताया कि ‘पीएम मोदी का व्यवहार अच्छा है और वे गरीबों और दुखियों की आवाज सुनते है इसलिए वह पीएम मोदी से प्रभावित हैं।’ शांति का कहना है कि वो तब तक धरने से नहीं हटेगी जब तक पीएम मोदी उससे नहीं मिल लेते।
