नवगछिया  : नवगछिया थाना क्षेत्र के बाबा विशु राउत पुल पहुंच पथ के ओवर ब्रिज पर ओवर ब्रिज के डिवाइडर में मोटरसाइकिल के टकरा जाने से मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गया.

इस दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार नवगछिया थाना क्षेत्र के पकरा दोनिया टोला निवासी सोनू कुमार पिता छत्तीस प्रसाद सिंह एवं तेतरी निवासी रामचंद्र रजक के पुत्र मनीष कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया.

दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेज दिया. अनुमंडल अस्पताल में सोनू कुमार की स्थिति गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए भागलपुर मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया. सोनू के सर में काफी गहरी चोट आई है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *