नवगछिया – नवगछिया के खगड़ा पंचायत अंतर्गत बोरवा गांव में शारदा क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में मुंगेर बनाम मजदिया के बीच खेला गया. मुंगेर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवर में 193 बनाया वहीं जवाब में उतरी मजदिया के टीम भी 16 ओवर में 103 रन पर ही ढेर हो गई.
Total Downloads: 79
मुंगेर की टीम के तरफ से बेहतर खेलते हुए टीम को जीत के मुकाम तक पहुंचाने वाले सूरी कुमार को आयोजन समिति के द्वारा मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया.

वहीं इस क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन खगड़ा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अमोद कुमार साहू ने किया. स्कूल के बच्चों द्वारा स्वागत गान पेश किया गया. वहीं इस मौके पर अनिरुद्ध मंडल, कुंदन मंडल, आशीष कुमार, गौतम कुमार, कृष्ण कुमार, सोमन कुमार, जय नंदन कुमार, राजेंद्र मंडल, उमाकांत मंडल व अन्य कई ग्रामीण मौजूद थे.

