नारायणपुर के नगरपारा स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में वार्षिक क्रीड़ा महोत्सव 2017-18 के दो दिवसीय आयोजन में शिवालिक सदन की बादशाहत रही। गुरुवार को जवाहर नवोदय विद्यालय नगरपारा के परिसर में दो दिवसीय क्रीड़ा महोत्सव 2017-18 का शुभारम्भ हुआ।

विद्यालय के छात्राओं द्वारा स्वागत गान तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा झंडारोहण कर मार्च पास्ट का निरीक्षण किया गया। इसक बाद मुख्य अतिथि एसडीओ मुकेश कुमार ने एसजीएफआई प्रतिभागियों के साथ संयुक्त रूप से मशाल प्रज्वलित किया गया। मशाल लेकर प्रतिभागियों ने पूरे खेल परिसर में दौड़ लगाकर पुनः मुख्य अतिथि को वापस सौंप दिया।

मुख्य अतिथि ने खेल को जीवन का अभिन्न अंग बताया और कहा कि ख़िलाड़ी शारीरिक एवं मानसिक रूप से सुदृढ़ होते हैं एवं प्रत्येक खेल कोई न कोई अनुशासन सिखाता है, जिससे हम कोई भी उपलब्धि प्राप्त कर सकते हैं। इसी के साथ उन्होंने दो दिवसीय क्रीड़ा महोत्सव के प्रारम्भ की घोषणा की एवं शांति के प्रतीक कबूतर उड़ाकर खेल भावना का संदेश दिया। अतिथियों का स्वागत प्राचार्य डॉ. ब्रजेश कुमार द्वारा किया गया एवं धन्यवाद ज्ञापन उपप्राचार्य बिपिन कुमार द्वारा किया गया।

पहली स्पर्धा 100 मीटर दौड़

प्रथम स्पर्धा के रूप में विभिन्न आयु वर्गों में 100 मीटर दौड़ कराया गया, विजयी प्रतिभागियों को अनुमंडलाधिकारी, बीडीओ द्वारा मेडल प्रदान किया गया। खेल की समाप्ति तक शिवालिक सदन कुल 8 स्वर्ण पदकों के साथ अपनी बढ़त बनाये हुए है। पूरा परिणाम इस प्रकार है- नीलगिरी 6 स्वर्ण, 7 रजत, 11 कांस्य कुल 24, अरावली 7 स्वर्ण, 3 रजत और 6 कांस्य कुल 16, उदयगिरी 5 स्वर्ण, 5 रजत और 3 कांस्य कुल 13 एवं शिवालिक 8 स्वर्ण 11 रजत 5 कांस्य के साथ कुल 24 पदकों के साथ होड़ में है।

विदित हो कि इस दो दिवसीय क्रीड़ा उत्सव का समापन शुक्रवार को प्रमोद यादव जिला क्रीड़ा पदाधिकारी भागलपुर द्वारा होगा। इस अवसर पर अवकाश प्राप्त प्रधानाध्यापक राजेंद्र यादव, मिथलेश यादव, सत्यम प्रियदर्शी, जेपी कॉलेज के प्राचार्य विभांशु मंडल, वनस्पति विज्ञान के आरके महतो उपस्थित थे। समारोह में विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं कर्मचारियों ने से भाग लिया। परिणाम में पारदर्शिता हो अतः साई के रेफरियों को भागलपुर से बुलाया गया। इससे पहले मुख्य अतिथि एसडीओ मुकेश कुमार तथा विशिष्ट अतिथि नारायणपुर बीडीओ सत्येंद्र सिंह का स्वागत बैंड बाजे, तिलक-चन्दन एवं पुष्प गुच्छ प्रदान कर किया गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *