नवगछिया : नवगछिया सहित कई इलाके के वातावरण में गर्मी काफी बढ़ गई है। दोपहर में पछुआ हवा से चेहरा झुलस जा रहा है। आज सुबह दस बजे मौसम में अचानक काफी बदलाव आया है। दस बजे के बाद वातावरण में तेजी से गर्मी बढ़ने लगी। तेज धूप एवं पछुआ से लोग परेशान दिखे।
दोपहर तक नवगछिया का वातावरण काफी गर्म हो चुका था। चिलचिलाती धूप ने वातावरण में इतनी ज्यादा गर्मी बढ़ा दी की लोग घर से बाहर निकलने से परहेज करते रहे। शाम पांच बजे के बाद वातावरण में थोड़ी नरमी आ सकती है । पटना मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों का कहना है कि इस तरह की स्थिति आगे भी बनी रहेगी। नवगछिया में रविवार को अधिकतम तापमान 37.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मंगलवार को भी नवगछिया का वातावरण काफी गर्म रहने की उम्मीद। बताते चले कि नवगछिया नगर पंचायत के अंदर आने वाले कई चापाकल बेकार पड़े है कुछ तो सालो से बंद है लोगो को इधर उधर पानी के लिए भटकना पड़ता है मगर नगर पंचायत का इस और अभी ध्यान नहीं गया है जबकि कल से शहर में नवरात्र को लेकर अच्छी खासी भीड़ लगने वाला है

