
Total Downloads: 172
खरीक : खरीक थाना क्षेत्र के नागरटोला मामले में पुलिस ने नागरटोला के राम विलाश शर्मा के लिखित बयान पर उसी गांव के चार लोगों के विरुद्ध काली पूजा कलश विसर्जन जुलूश पर पथराव कर धार्मिक भावना को भड़काने का आरोप लगाते हुए खरीक थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है.दर्ज प्राथमिकी में जिन चार लोगों को नामजद किया गया है उनमें मो.इशहाक मंसूरी मिस्टर आलम गणी मंसूरी और भग्गू मंसूरी शामिल है. कांड के सूचक राम विलास शर्मा ने बताया कि सोमवार की रात काली पूजा कलश जुलूश के साथ गांव का परिभ्रमन कर रहे थे तो उसी समय नामजद आरोपितों ने धार्मिक भावना को भड़काने की नीयत से जुलूश पर पथराव किया जिसमें अक्सू कुमार रणवीर कुमार सूरज कुमार नितेश कुमार जख्मी हो गया.खरीक पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी कर रही है.
