नारायणपुर : प्रखंड के विभिन्न पंचायत के विभिन्न वार्ड में आँगनबाड़ी केन्द्र की सेविका की बहाली के लिए 36 केन्द्र के लिए बाल बिकास परियोजना कार्यालय नारायणपुर द्वारा बहाली की प्रक्रिया जोर शोर से चल रही है. सीडीपीओ कार्यालय के अनुसार जयपुर चुहर पश्चिम पंचायत में वार्ड संख्या तीन, चार, पाँच, आठ, दस, ग्यारह, बैकंठपुर दुधैला पंचायत के वार्ड संख्या पाँच, छ:, दस, जयपुर चुहर पुरब पंचायत में एक, दो, छ:, सात, ग्यारह, बारह, नगड़पारा पुरब पंचायत में वार्ड संख्या तीन और पाँच, नगड़पारा उत्तर पंचायत में वार्ड संख्या चार एवं वार्ड संख्या दो में मिनी आँगनबाड़ी केन्द्र, नगड़पारा दक्षिण पंचायत में वार्ड संख्या चार और आठ ,रायपुर पंचायत में वार्ड संख्या एक, दो, छ:,आठ, बारह, शहजादपुर पंचायत में एक, चार, पाँच व ग्यारह सिंहपुर पुरब मधुरापुर पंचायत में वार्ड संख्या चार,पाँच,आठ,नौ,ग्यारह और बारह में,सिंहपुर पश्चिम पंचायत में वार्ड संख्या तीन और आठ में बहाली की प्रक्रिया को लेकर सुचिबद्ध कर तैयारियां चल रही हैं.

वहीं ग्रामीण उपमखिया प्रतिनिधि अखिलेश झा ने बताया कि नगड़पारा उत्तर पंचायत में वार्ड संख्या दस व ग्यारह वर्षों से खाली पड़ा है वार्ड संख्या सात बहुत बड़ा है जिसमें लगभग पच्चास परिवार महादलित के है यहाँ पर एक मिनी आँगनबाड़ी केन्द्र होनी चाहिए

लेकिन सीडीपीओ कार्यालय में पदाधिकारी व सुपरवाइजर बिचोलियों के माध्यम से मनमानी कर उस केन्द्र की बहाली नहीं निकाली गई है, जिसमें साजिश प्रतित होता है, वहीं सीडीपीओ चंदना माधव से मामले को लेकर संपर्क करने का प्रयास किया गया तो मोबाईल नंबर 9431005534 रिसीव नहीं किया गया.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *