ख़रीक : खरीक थाना क्षेत्र के ठीक पीछे खरीक बाजार महादलित समाज के दो पक्षों के बीच कूड़ा करकट हटाने को लेकर जमकर लाठी डंडे से मारपीट हुई जिसमें मणि भूषण रजक वरुण कुमार और वरुण कुमार की पत्नी नीलम देवी गंभीर रूप से जख्मी हो गई. घायलों का इलाज खरीक खरीक पीएचसी मैं किया गया मणि भूषण रजक की हालत गंभीर बताई जा रही है वहीं दूसरे पक्ष से वरुण और उसके पत्नी को गंभीर चोट लगी है.
Total Downloads: 115
इस संदर्भ में रिंकी देवी ने वरुण रजक सरुन रजक नवल रजक समेत 13 लोगों पर लाठी डंडे से मारपीट करने गाली गलौज महिला के साथ अमर्यादित व्यवहार करने छिनतई आभूषण की चोरी करने का आरोप लगाते हुए खरीक थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है.

द्वितीय पक्ष की ओर से वरुण रजक ने खरीक थाना में इंदू भूषण रजक मणि भूषण रजक समेत अन्य 4 लोगों पर मारपीट करने की प्राथमिकी दर्ज कराई है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. गंभीर रूप से घायल मणिकांत रजक की स्थिति नाजुक बताई जा रही है.

