नारायणपुर प्रखंड मुख्यालय के आरटीपीएस काउंटर पर मंगलवार को राशन कार्ड बनाने को लेकर महिलाओं ने हंगामा किया। काउंटर कर्मी ने ज्यादा हंगामा होने पर थोड़ी देर के लिए बंद कर दिया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 349
जयपुर चुहर पश्चिम पंचायत के आशाटोल, पहाड़पुर, शाहपुर चौहद्दी की महिला लाली देवी, बबीता देवी, लालो देवी, सोनी देवी, अनिता देवी, बीणा देवी, पूजा कुमारी सहित अन्य ने बताया कि चार बजे सुबह से लगे हैं और काफी देर पर एक आदमी का काम होता है।

भूख-प्यास से एक महिला बेहोश हो गई थी। बीडीओ सत्येन्द्र सिंह ने बताया कि महीने के प्रत्येक सप्ताह में एक एक पंचायत के लोगों का आवेदन लिया जाता है। इससे थोड़ी परेशानी हो रही है।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

