ढोलबज्जा: कैरियर पोइंट सह संत पिटर इंग्लिश स्कूल ढोलबज्जा के संस्थापक समाजसेवी ब्रजेश कुमार के माता शैल देवी (60) की मृत्यु गुरुवार के दिन करीब दो बजे, डॉक्टर चैंग हास्पीटल सिलीगुड़ी से आने के दौरान रास्ते में हीं हो गई।
Total Downloads: 85
वे करीब पंद्रह दिन से ब्रेन संबंधित बिमारी को लेकर अस्पताल में भर्ती थी। शिक्षा के क्षेत्र में माता शैल का काफी योगदान थी। उनसे ही मिली सही प्रेरणा के आधार पर पुत्र ब्रजेश कुमार आज दो-दो स्कूल संस्थानों का संचालन कर, अपने इलाके में शिक्षा के दीप जलाने कारण काम कर रहे थे। उनकी मृत्यु हो जाने से विद्यालय परिवार व पुरे गांव इलाके के लोगों में शोक का महौल देखने को मिला. जानकारी मिलते ही मुखिया राजकुमार उर्फ मुन्ना मंडल, भाजपा युवा मोर्चा नवगछिया के प्रखंड महामंत्री बिक्रम स्वर्णकार, पंचायत समिति शेखर यादव, शुशांत व अभिषेक कुमार ने पहुंच कर, गहरी शोक व्यक्त करते हुए, मृत्यु परिजनों को ढांढस बंधाया.


