भागलपुर में हुए 5 नगर पालिका के चुनाव की मतगणना समाप्त हो गई । नवगछिया नगर परिषद के लिए री काउंटिंग किया गया । मतगणना बिहार कृषि विश्वविद्यालय के परिसर में चल रहा था । जीत कर निकल रहे प्रत्याशियों में अलग ही खुशी है । समर्थक फूल का माला पहना कर व गुलाल लगा कर स्वागत कर रह हैं । निकाय चुनाव का मतगणना 15 हॉल में हुई । इसके लिए 105 टेबल बनाए थे। सुल्तानगंज व नवगछिया के नगर परिषद के लिए 30 टेबल बनाए गए थे तो कहलगाँव, पीरपैंती और अकबरनगर के लिए 15 टेबल पर मतगणना चल रही थी ।
नवगछिया नगर परिषद के लिए री काउंटिंग किया गया जिसमें मुख्य पार्षद – प्रीति कुमारी, उप मुख्य पार्षद- रश्मि रथी देवी पति ,वार्ड1-रवि कुमार, वार्ड 2-बलराम कुमार, वार्ड 3-नागेश्वर सिंह, वार्ड 4-सितारा खातून, वार्ड 5-बिमजीदा खातून, वार्ड 6-पूनम देवी, वार्ड 7-टी एन यादव, वार्ड 8-सुशीला देवी, वार्ड 9-अभिनंदन कुमार, वार्ड10-मनीष सिंह,
वार्ड 11-स्वीटी सिंह, वार्ड 12-नगमा खातून, वार्ड 13-खुशबू देवी, वार्ड 14-रेणु देवी,वार्ड15-सुमित्रा देवी, वार्ड 16-रवि मंडल, वार्ड 17-बिनोद सिंह, वार्ड 18-अनूप कुमार, वार्ड 20-पिंकी देवी,


वार्ड 21-कविता तांती, वार्ड 22-ज्ञान सागर वार्ड 23-चंपा देवी, 24-रंजीत भगत, वार्ड 25-सुषमा देवी, वार्ड 26-दीपक कुमार, वार्ड 27-कृष्णनंदन पासवान, वार्ड 28-स्वाति प्रिया विजई हुई ।

