
नवगछिया : आज युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने कहा कि नवगछिया अनुमंडल के स्थापना दिवस पर हमे अपार ख़ुशी हो रही है । सन: 1972 ई. में नवगछिया अनुमंडल का स्थापना हुई थी आज नवगछिया अनुमंडल के स्थापना हुए 44 वर्ष पूरा हुआ । लेकिन 1972 में नवगछिया अनुमंडल स्थापना के बाद 1990 तक जिस रूप में नवगछिया अनुमंडल का विकास होना चाहिए था उस रूप में नही हो पाया था। लेकिन बिहार की बागडोर जब गरीबो के मसीहा आदरणीय श्री लालू प्रसाद यादव जी के हाथ में आया तो नवगछिया अनुमंडल का चौह्मुखी विकास होना प्रारंभ हो गया और लगातार विकास के पथ पर नवगछिया अनुमंडल बढ़ते रहा । माननीय श्री लालू प्रसाद यादव जी के नेतृत्व में ही नवगछिया अनुमंडल के अंतर्गत नये चार प्रखंडो का क्रमशः नारायणपुर, खरीक,इस्माइलपुर और रंगरा का स्थापना हुई । वही नवगछिया को पुलिस जिला का दर्जा प्राप्त हुआ ।नवगछिया अनुमंडल को विक्रमशिला सेतु का निर्माण का भागलपुर शहर से भी जोड़ कर नवगछिया अनुमंडल की जनता के विकास के लिए बहुत बड़ा वरदान साबित हुआ जिसके चलते लोगो का और विकास हुआ । वही माननीय मुख्यमंत्री श्री नितीश कुमार जी ने बाबा विशु राउत सेतु ( विजय घाट पुल)का निर्माण करके तो और ऐतिहासिक काम किया। कदवा दियरा जो कि वर्षो से विकास के मामले में वंचित तीन पंचायत भी मुख्य धारा से जुड़ गया ।इस लिए आगे भी मुख्यमंत्री श्री नितीश कुमार जी और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव जी के कुशल नेतृत्व में और प्रगति के पथ पर अग्रसर होगा हमारा नवगछिया ।
आगे का जो सपना है नवगछिया अनुमंडल वासियों का कि पुलिस जिला नवगछिया को पूर्ण राजस्व जिला का दर्जा प्राप्त हो वह भी सपना सकार होगा। जिला बनाने की मांग को लेकर भी लगातार राजद परिवार सांसद श्री शैलेश कुमार उर्फ़ बुलो मंडल जी के नेतृत्व में संघर्षरत है और जिला बनने तक संघर्ष जारी रहेगा यह हम राजद परिवार स्थापना दिवस के मौके पर संकल्प लेते है ।

