नवगछिया : नगर निवासी प्रभुनाथ साह पिता स्वर्गीय गणेश साह ने नगर पंचायत उपाध्यक्ष अभिषेक रमन उर्फ टीएन यादव, शुभम यादव, रूपेश यादव, राहुल यादव, अंगद यादव एवं अजहर पर रंगदारी मांगने, जान मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए नवगछिया थाना में आवेदन दिया है।
Total Downloads: 119
आवेदन में उसने बताया है कि 21 मार्च को नौ बजे मेरी सवारी गाड़ी अमरपुर से नवगछिया आयी थी। उसी समय तीन बाइक पर सवार नौ व्यक्ति बस स्टैंड पर आ धमके और मेरे चालक सुरेंद्र यादव, सहायक चंदो मंडल और मुझे गली-गलौज देते हुए रंगदारी मांगी। उनलोगों ने रंगदारी नहीं देने पर हत्या करने की भी धमकी दी। उनलोगों ने कहा कि रंगदारी नहीं दोगे तो तुम्हारा भी अंजाम दरोगी सिंह वाला होगा।

वहीं नगर पंचायत उपाध्यक्ष टीएन यादव ने आरोप को बेबुनियाद बताया है। उसने कहा कि मेरे पास गाड़ी नहीं है, इसलिए मैं कहीं नहीं जाता हूं, बस स्टैंड पर किसने क्या किया, मुझे नहीं पता। मुझे झूठे मामले में फंसाने की कोशिश की जा रही है। वहीं थानाध्यक्ष संजय कुमार सुधांशु ने कहा कि आवेदन की सत्यता की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

