नवगछिया : नवगछिया ताइक्वांडो अकादमी के दो खिलाड़ियों ने राज्य प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता है. बेगूसराय में 11 जून को संपन्न हुए बिहार राज्य सब जूनियर एवं क्रेडिट ताइक्वांडो प्रतियोगिता 2017 में यशराज सब जूनियर वर्ग में एवं कुणाल कुमार क्रिकेट वर्ग में कांस्य पदक हासिल करने में सफल रहे. दोनों द्वारा पदक लाने पर नवगछिया के खेल विधाओं में काफी खुशी है.

खेल प्रेमियों का कहना है कि दोनों बच्चों ने नवगछिया का नाम रोशन किया है. पदक जीतने पर जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष आरपी राकेश, महासचिव घनश्याम प्रसाद, नवगछिया खेल संघ के अध्यक्ष रामदेव प्रसाद यादव, कोच फाइटर जेम्स, मुकेश कुमार सुमन, मोहम्मद नाजिम, डॉक्टर अनंत विक्रम, दिवाकर पांडे, राकेश भगत, सज्जन गुप्ता आदि अन्य खेल प्रेमियों ने खुशी जाहिर करते हुए दोनों खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *