नवगछिया : कटिहार बरौनी रेलखंड के नवगछिया रेलवे स्टेशन के पश्चिम केबिन रसलपुर ढाला के पास मंगलवार की सुबह अज्ञात ट्रेन से गिरने से 45 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गयी. स्थानीय लोगों के द्वारा घटना की जानकारी नवगछिया जीआरपी थाना को दी गयी.
सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया भेज दिया. जीआरपी थाना अध्यक्ष भोला महतो ने बताया कि सुबह करीब पांच बजे के आसपास एक अज्ञात कि चपेट में आने से एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई है.

उन्होंने कहा कि थाना परिसर में 72 घंटा शव की शिनाख्त के लिए रखा जाएगा. शव के शिनाख्त करने के लिये विभिन्न थानों में वायरलेस किया गया है और फ़ोटो को वायरल भी किया गया है.


