तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय में बीए पार्ट (तीन) की कॉपियों के मूल्यांकन कार्य नहीं मिलने पर कुछ संबद्ध कॉलेजों के शिक्षकों ने मंगलवार को प्रतिकुलपति से मिलकर नाराजगी जताई। इनका आरोप था ज्यादातर अंगीभूत कॉलेजों के शिक्षकों और कुछ एफलिएटेड कॉलेजों के जूनियर शिक्षकों को मूल्यांकन का कार्य दिया गया है। भेदभाव करने का आरोप लगाते हुए कॉपियों के मूल्यांकन कार्य में शामिल किये जाने की मांग की।

प्रतिकुलपति से मिलने वालों में बीएलएस कॉलेज नवगछिया, महादेव सिंह कॉलेज, महिला कॉलेज खगड़िया, एसएसपीएस कॉलेज शंभूगंज, डीएनएस कॉलेज रजौन और एसडीएमवाई कॉलेज धोरैया के शिक्षक शामिल थे।

इन शिक्षकों का आरोप था कि जब सरकार के पास विवि ने नियमितिकरण का पत्र भेजा तो उसमें इन लोगों को सीनियर बताया था तो कॉपी के मूल्यांकन के कार्य में उनसे जूनियर लोगों को कैसे दे दिया गया। इन लोगों ने आरोप लगाया कि मूल्यांकन के लिए शिक्षकों के चयन में गड़बड़ी हुई है। प्रतिकुलपति ने नाराज शिक्षकों को आश्वासन दिया कि वे मामले में देखेंगे कि इसमें आगे क्या किया जा सकता है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *