नवगछिया में ठनका गिरने से किसान की मौत, मक्का फसल तैयार करने गए थे दियारा

नवगछिया। खरीक थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर ठनका (आकाशीय बिजली) की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गई। मृतक की पहचान विजय यादव (45 वर्ष) के रूप में हुई है, जो खैरपुर पंचायत की मुखिया पियूष कुमारी देवी के देवर थे।

घटना की सूचना मिलते ही खरीक थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर नरेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह विजय यादव मजदूरों के साथ गंगा पार बिचली दियारा में मक्का की फसल तैयार करने के लिए गए थे। दोपहर में अचानक तेज आंधी और बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान वह ठनका की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। गांव में शोक की लहर है और स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।

पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। मामले में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *