नवगछिया: भक्तवत्सल श्री बांके बिहारी जी की असीम कृपा एवं गौ सेवकों की शुभ प्रेरणा से श्री गोपाल गौशाला नवगछिया की 100 वीं वर्षगांठ पर 29 अक्टूबर 2017 दिन रविवार से 4 नवंबर 2017 दिन शनिवार तक श्रीमद्भागवत भक्ति ज्ञान यज्ञ का मंगलमय आयोजन परमश्रद्देय बाल व्यास श्रीकांत जी शर्मा के श्री मुख से होने जा रहा है।
Total Downloads: 119
प्रतिदिन दोपहर 1:00 बजे से संध्या 6:00 बजे तक श्री गोपाल गौशाला के परिसर में होगी कथा के प्रथम दिन 29 अक्टूबर को प्रातः 9:00 बजे से कलश शोभा यात्रा गाजे बाजे ढोल नगाड़ों घोड़ों के साथ नगर भ्रमण करेगी कथा में प्रतिदिन अलग-अलग उत्सव एवं झांकियों का आयोजन किया जाएगा। जिसमें मुख्य रुप से वामन अवतार श्री कृष्ण जन्मोत्सव श्री राम अवतार श्री कृष्ण लीला रुक्मणि विवाह सुदामा चरित आदि का आयोजन होगा 4 नवंबर के दिन हवन के कथा के साथ इस की पूर्णाहुति होगी कथा के मुख्य यजमान श्री सत्यनारायण जयसवाल जी हैं।

अशोक केडिया ने बताया कि प्रतिदिन संध्या 7:00 बजे से वृंदावन से आई रासलीला का आयोजन भी किया जाएगा साथ ही साथ प्रतिदिन मेले का आयोजन भी हो रहा है। जिसमें तारा माची ब्रेक डांस बैंगन ट्रेन नो का झूला मिक्की माउस जैसे झूलों के साथ मीना बाजार तक का लुफ्त नगरवासी उठाएंगे।
