नवगछिया : नवगछिया नगर पंचायत में कचरा प्रबंधन के लिए एक बैठक कर ट्रेनिंग दी गयी. इस अवसर पर कार्यपालक पदाधिकारी रामविलास दास ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अभियान से जुड़े सभी लोगों को कचरा प्रबंधन के लिए सूखा कचरा के लिए हरे रंग का बाक्स और गीला कचरा के लिए नीले रंग का बाक्स दिया जायेगा.
बैठक में कहा गया कि नवगछिया शहर को पूर्णत: स्वच्छ करना उनलोगों की पहली प्राथमिकता है. इस अवसर पर नगर अध्यक्ष प्रीति कुमारी, कार्यपालक पदाधिकारी रामविलास दास आदि अन्य भी मौजूद थे.



