नवगछिया : नवगछिया के जीबी कॉलेज में अंतर महाविद्यालय वॉली बॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन करने आये भागलपुर तिलकामांझी विश्व विद्यालय के कुलपति प्रो डा नलनीकांत झा ने कहा कि विश्व विद्यालय में किसी भी सूरत में भ्रष्टाचार को पश्रय नहीं दिया जायेगा. उन्होंने दावा किया कि उन्होंने इस पर पूर्णत: अंकुश लगा दिया है. वीसी ने कहा कि कुछ ऐसे अधिकारी हैं जो खुद को कानून से उपर समझते हैं ऐसे अधिकारी को दरकिनार कर अब उनके पहल से विवि में काम करने का माहौल बना है. एक अच्छी टीम का सृजन किया गया है. कुलपति ने कहा कि पांच से छ: माह के अंदर सभी पाठ्यक्रमों के सेशन नियमित करने की योजना है.

– टीएनबी और बीएन कॉलेज के बीच होगा फाइनल मुकाबला
– कुलपति ने किया प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन

इसके लिए वे पहल शुरू कर चुके हैं. कुलपति ने कहा कि पहले खेल को खराब नजरों से देखा जाता था लेकिन आज समय बदल चुका है खेल के माध्यम से भी लोग देश विदेश में अपने साथ साथ क्षेत्र और देश का नाम रौशन कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि वे चाहते हैं कि विवि की टीम का खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा को बिखेरे. इससे पूर्व प्रो डा ज्योतिंद्र चौधरी, विवि के विकास पदाधिकारी डा अशोक झा, जीबी कॉलेज के प्राचार्य डा अशोक कुमार सिंहा, जेपी कॉलेज के प्राचार्य डा विभांशु मंडल ने भी सभा को संबोधित किया.

समारोह का आयोजन जीबी कॉलेज के प्रचार्य डा अशोक कुमार सिंहा ने नेतृत्व किया तो आयोजन संयोजक खेलविद रामदेव प्रसाद यादव थे. इस मौके पर महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो डा शिवशंकर मंडल, फिरोज अहमद, दिव्य प्रियदर्शी, मुसर्रफ हुसैन, पूर्व प्राचार्य एचएन प्रसाद, प्रो विजय कुमार, डा विजय चौधरी, डा बीएल चौधरी, बीएन कॉलेज के खेल सचित फिरोज, शैलेंद्र कुमार, संदीप, चंदन, छात्र संघ अध्यक्ष सुकेश कुमार, राजकुमार प्रसाद, कलाधर मंडल आदि अन्य भी
थे.

कुलपति ने मदन अहल्या महाविद्यालय का किया औचक निरीक्षण

शुक्रवार को जीबी कॉलेज में वॉलीबॉल प्रतियोगिता शुरू होने से पहले सुबह दस बजे एका एक कुलपति मदन अहल्या महिला महाविद्यालय पहुंच गये. महाविद्यालय पहुंचते ही अफरा तफरी का माहौल हो गया. प्राचार्य अनुपस्थित थी. जानकारी ली गयी तो वे अस्वस्थ चल रही थी. इसके अलावा करीब दस से अधिक कर्मी और शिक्षक महाविद्यालय नहीं पहुंचे थे. कुलपति ने एटेंडेंस के लगाये गये बायोमैट्रिक मशीन की जांच करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया है.

पीजी की पढ़ाई के लिए महाविद्यालय भेजे प्रस्ताव

कुलपति ने प्रभात खबर से बात चीत के क्रम में बताया कि नवगछिया में पीजी की पढ़ाई शुरू करने के लिए महाविद्यालयों को विश्वविद्यालय प्रस्ताव भेजना होगा. इसके बाद ही विचारोपरांत निर्णय लेना उचित होगा. कुलपति ने कहा कि इस संदर्भ में सबसे बड़ी समस्या शिक्षकों की कमी की है. फिर भी प्रस्ताव आने के बाद विचार किया जायेगा. मालूम हो कि नवगछिया के छात्रों को पीजी की पढ़ाई के लिए भागलपुर में ही नामांकन लेना पड़ता है, जिसमें कई तरह की कठिनाई सामने आती है. खास कर गरीब परिवार से आने वाले छात्र बीच में ही पढ़ाई छोड़ने को बाध्य हो जाते हैं.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *