
Total Downloads: 286
नवगछिया : नवगछिया थाना क्षेत्र के तेतरी जीरो माइल के पास गुरुवार को देर रात हुए सड़क हादसे में पीरपैंती के एकचारी मोहनपुर निवासी ट्रक चालक प्रदीप रजक की मौत हो गयी है जबकि इसी ट्रक का खलासी गोपालपुर के पचगछिया निवासी बमबम रजक गंभीर रुप से घायल है. बमबम का इलाज जेएलएनएमसीएच भागलपुर में चल रहा है. इधर नवगछिया पुलिस ने चालक के शव का पोस्टमार्टम शुक्रवार को नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में करवा कर परिजनों को सुर्पुद कर दिया है. जानकारी के अनुसार चालक प्रदीप रजक अपने खलासी के साथ पीरपैंती से कटिहार जा रहा था. देर रात तेतरी जीरो माइल के पास प्रदीप का ट्रक एक खड़ी ट्रक में जबरदस्त धक्का दे मारा. कहा जा रहा है कि चालक प्रदीप की मौत ट्रक में ही हो गयी थी. घटना की सूचना पर पहुंची नवगछिया पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से ट्रक चालक के शव को ट्रक से बाहर निकाला और घायल खलासी बमबम रजक को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा. सुबह प्रदीप के परिजन नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल पहुंच गये थे.
