नवगछिया। रंगरा चौक थाना क्षेत्र के बनिया गांव निवासी राजकुमार सिंह 15 अगस्त की रात से लापता हैं। राजकुमार बनिया स्थित एक सरकारी स्कूल में गार्ड के पद पर कार्यरत हैं। ड्यूटी के लिए घर से निकले राजकुमार वापस नहीं लौटे, जिसके बाद परिवार की चिंता बढ़ गई है।

लापता हुए तीन दिन से अधिक समय बीत जाने के बावजूद राजकुमार का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। परिजनों ने रिश्तेदारों, परिचितों और आसपास के संभावित स्थानों पर काफी खोजबीन की, लेकिन उनका पता नहीं चला।

इसी बीच राजकुमार का मोबाइल फोन अमित कुमार, पिता ब्रह्मदेव सिंह, की किराना दुकान से बरामद हुआ है। मोबाइल वहां कैसे पहुंचा और उसके बाद राजकुमार कहां गए, यह फिलहाल रहस्य बना हुआ है। परिजनों ने पुलिस से मोबाइल फोन की जांच कर मामले की गुत्थी सुलझाने की मांग की है।

पति की तलाश में अधिकारियों के चक्कर लगा रही पत्नी

राजकुमार के लापता होने के बाद उनकी पत्नी कृष्णा देवी काफी परेशान हैं। पति की तलाश में वह लगातार अधिकारियों और सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगा रही हैं।

कृष्णा देवी ने नवगछिया एसपी वैभव शर्मा को आवेदन देकर पति की जल्द बरामदगी की गुहार लगाई है। उन्होंने पुलिस से बरामद मोबाइल फोन के संबंध में भी गहन जांच कराने की मांग की है।

एसपी वैभव शर्मा ने बताया कि उन्हें इस मामले की जानकारी पहले नहीं थी। जानकारी मिलने के बाद मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।

राजकुमार के अचानक लापता होने से परिवार में चिंता का माहौल है। परिजन लगातार उनके सकुशल घर लौटने की उम्मीद लगाए हुए हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *