नवगछिया : नवगछिया थाना क्षेत्र के राजेंद्र काॅलोनी निवासी अमित कुमार ने अपने चार चक्का वाहन को गायब करने का आरोप लगाते हुए वाहन के चालक धोबिनिया निवासी विजय यादव के विरुद्ध नवगछिया थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. वाहन मालिक अमित कुमार का आरोप है कि 20 नवंबर को एक बजे दिन में उसका चालक विजय यादव उसके घर पर आया और बोला कि मुझे ससुराल जाना है इसलिए गाड़ी चाहिए. अमित का कहना है कि चालक के कहने पर उसने वाहन उसे दे दिया. इसके बाद नौ बजे जब चालक लौट कर नहीं आया तो उसने अपने नंबर 7549684758 से चालक के नंबर 9709744204पर किया तो नंबर स्वीच आफ था. इसके बाद रात को डेढ़ बजे अमित के नंबर पर मोबाइल नंबर 8146127516 से फोन आया कि मैं चालक विजय यादव बोल रहा हूं. रकीब साढ़े सात बजे रात में बदमाशों ने उसकी मोटरसाइकिल को छिन कर उसे बंधक बना कर लिया और मुझे चैसा ले जा कर छोड़ दिया है. वहां से भाग कर गांव आ कर इस मोबाइल से बात कर रहा हूं. वाहन मालिक अमित का कहना है कि चालक के बातों पर उन्हें विश्वास नहीं है. उसे आशंका है कि चालक ने ही अन्य लोगों के साथ मिल कर उसके वाहन टीयूीव 300 नंबर बीआर 10 पीए 7004 को गायब कर दिया है. इधर नवगछिया पुलिस ने मामले की प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान में जुट गयी है.

