नवगछिया : नवगछिया थाना अंतर्गत एनएच 31 रोड के खादी भंडार के पास मोटरसाइकिल ने वहां पर खड़े ट्रक में टक्कर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक नाया टोला निवासी अर्जुन कुमार मोटरसाइकिल से बाजार आ रहा था. जिसमें घायल अर्जुन खादी भंडार के पास खड़े ट्रक को धक्का मार दिया. जिसमें वो गंभीर रूप से घायल हो गए. ग्रामिणों के सहयोग से नवगछिया अनुमंडल अस्पताल लाया गया जहां पर प्राथमिक उपचार कराने के बाद भागलपुर मायागंज अस्पताल भेजा गया.
By Rishav Mishra Krishna
न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

