नवगछिया : भागलपुर की सड़कों पर अब मात्र 1300 टेंपो का ही परिचालन होगा। कागजात आदि के अभाव में शेष टेंपो को सड़क से बाहर कर दिया गया है। परिवहन विभाग ने टेंपो पर कोडिंग करने का कार्य पूरा कर लिया है। अब कोडिंग के अनुसार ही टेंपो का परिचालन हो रहा है। इसका उल्लंघन करने वाले टेंपो चालकों पर कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।

जिला परिवहन विभाग में 7500 टेंपो का रजिस्ट्रेशन है।

फिलहाल 1077 टेंपो का रूट तय हो गया है, शेष टेंपो का रूट तय होना है। अब टेंपो का परिचालन तय रूट के आधार पर ही होगा। सबौर से आने वाले टेंपो को तिलका मांझी तक ही रहना है। तिलका मांझी से स्टेशन जाने के लिए लोगों को दूसरा टेंपो पकड़ना पड़ेगा।

नवगछिया से जीरोमाइल तक ही चलेंगे टेंपो

बरारी से लोग सीधे टेंपो से स्टेशन जा सकेंगे। नवगछिया से आने वाले यात्रियों को जीरोमाइल में ही उतरना होगा। जगदीशपुर से आने वाले यात्रियों को गुड़हट्टा चौक पर ही उतरना होगा। आदमपुर होकर चलने वाला टेंपो सराय होते हुए स्टेशन पहुंचेंगे। जबकि भीखनपुर होकर जाने वाले टेंपो डिक्शन मोड़ होकर जाएंगे। स्टेशन से सारे टेंपो कोतवाली चौक, नया बाजार होकर जाएंगे।

नोट : नवगछिया से जीरोमाइल 54 ही चलेंगे टेंपो
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *