खरीक : खरीक थाना क्षेत्र के ढोरिया दादपुर में खरीक पुलिस ने छापेमारी कर सहरसा मधेपुरा समेत अन्य जिलों से चोरी और लूट की गयी नौ मोटरसाइकिल खरीक पुलिस ने बरामद कर लिया है. जिसके घर से लूटी गई मोटरसाइकिल बरामद हुई है उस घर के गृहस्वामी महेश्वर मंडल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. बरामद मोटरसाइकिल को खरीक पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है. बरामद मोटरसाइकिल की पहचान कराने के लिए खरीक पुलिस ने मधेपुरा और सहरसा जिले कि पुलिस को बरामद मोटरसाइकिल की तस्वीर और चेचिस नंबर भेजी है. पुलिस ने मौके पर मौजूद मोटरसाइकिल चोर महेश्वर पंडित और लखन मंडल को हिरासत में ले लिया है. बरामद मोटरसाइकिल के अतिरिक्त दो मोटरसाइकिल पुलिस ने बरामद किया है, जो लखन मंडल के घर से बरामद हुआ है.

लखन के घर से बरामद मोटरसाइकिल की पहचान मधेपुरा जिले की टाउन थाना पुलिस ने की है पुलिस का दावा है कि मधेपुरा टाउन थाना क्षेत्र से लूटी गई मोटरसाइकिल को खरीक लाई गई थी और बेचने की जुगाड़ में मोटरसाइकिल चोर गिरोह रणनीति बना रहे थे. पुलिस को भनक लगते हैं खरीक पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर लूट की मोटरसाइकिल को बरामद कर लिया है. मोटरसाइकिल बरामद होने से अपराधियों में हरकंप है. चोर गिरोह यत्र-तत्र मोटरसाइकिल छोड़कर भागने लगे हैं. पुलिस ने लखन मंडल को चोरी की बरामद मोटरसाइकिल के साथ मधेपुरा टाउन थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया है.

वहीं एक मोटरसाइकिल नदी थाना क्षेत्र से लूटी गई मोटरसाइकिल होने का दावा किया जा रहा है. खरीक पुलिस ने बरामद एक अतिरिक्त मोटरसाइकिल पहचान के लिए नदी थाना क्षेत्र को भेज दिया है. बरामद मोटरसाइकिल की छानबीन की जा रही है पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर महेसर पंडित को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. पूछताछ के क्रम में महेश्वर पंडित ने यह स्वीकार करते हुए बताया कि उसका पुत्र राजकुमार और मनोज पंडित सहरसा जिले के चोर बाजार निवासी मोटरसाइकिल चोर सरगना मिथलेश पंडित को बीते 3 साल से अपने घर में पनाह दिया करता था. मिथिलेश सहरसा और मधेपुरा का शातिर मोटरसाइकिल चोर गिरोह का मास्टरमाइंड रहा है.

छोटे बड़े वाहनों जब्त

मिथिलेश सहरसा और मधेपुरा से चोरी और लूट की गई मोटरसाइकिल को कोसी पार कर खरीक थाना क्षेत्र के ढोरिया दादपुर पहुंचा दिया करता था. दरिया के लखन मंडल महेश्वर पंडित राजकुमार पंडित मनोज पंडित अमित गिरोह के अन्य सदस्य सहरसा और मोटरसाइकिल की लूट की मोटरसाइकिल को ग्राहकों के हाथ कम दाम पर बेचा करता था या गोरखधंधा बीते कई सालों से जारी था. साइकिल चोरी और लूट की घटना का उद्भेदन होने से मोटरसाइकिल चोरों में हड़कंप मचा हुआ है पुलिस मामले की छानबीन कर रही है खरीक थाना अध्यक्ष सुदीन राम ने बताया मोटरसाइकिल चोरों की पहचान की जा रही है. गिरफ्तार मोटरसाइकिल चोर की निशानदेही पर जगह-जगह छापेमारी की जा रही है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *