कार्यक्रम का उद्घाटन संसद बुलो मंडल ने किया
नवगछिया : रंगरा प्रखंड क्षेत्र के भगवत क्रीडा मैदान में विशाल त्रिदिवसीय श्री नवचंडी यज्ञ एवं दुर्गा चरित्र कथा का आयोजन किया जा रहा है. यज्ञ के शुभारंभ के लिए 1100 कन्याओं का कलश शोभायात्रा निकाला गया. जो भगवती मंदिर रंगरा से चलकर समूचे गांव का भ्रमण करते हुए
कल बलिया धार तक गया जहां से पुणः जल भरकर भगवती मंदिर वापस लौटा. इसके बाद संध्या के 6:00 बजे कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन भागलपुर के सांसद बुलो मंडल ने किया. उद्घाटन के बाद सांसद बुलो मंडल ने कहा जगत के कल्याण एवं मानव कल्याण के लिए संत अपना जीवन समर्पित कर देते हैं.


नवगछिया की धरती पर स्वामी आगमानंद जी का अवतरण हमारे लिए गौरव की बात है. शांति और समृद्धि के लिए मनुष्य को संतों के शरण में जाने की आवश्यकता है. अध्यात्म के बिना भारत के कल्याण की कल्पना हम नहीं कर सकते हैं इसलिए हम सबको आध्यात्म से जुड़ना चाहिए. इसके बाद उपस्थित अतिथियों का स्वागत गान से स्वागत किया गया. स्वामी आगमानंद ने अपने प्रवचन के दौरान कहा कि मनुष्य को सत्संग में भाग लेने एवं राम कथा सुनने मात्र से जीवन का कल्याण हो जाता है.

जिस तरह जगत के कल्याण के लिए भगवान राम ने जन्म लिया था उसी प्रकार इस कलयुग में मानव एवं समाज के कल्याण के लिए पुनः एक बार राम का जन्म लेने की आवश्यकता है. आज चारों ओर मनुष्य के जीवन में दुख ही दुख दिखाई पड़ता है. लोग भौतिक सुख की चाहत में मारे मारे फिर रहे हैं. इसके लिए मानव को भगवान राम की शरण में जाने की आवश्यकता है. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रोफेसर डॉक्टर महावीर साहू पूर्व रजिस्ट्रार तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय भागलपुर एवं विशिष्ट अतिथि के रुप में सीटीएस नाथनगर के प्रचार्य अभय लाल एवं पुलिस उपाधिक्षक नवगछिया के पूर्व DSP अरविंद कुमार सिंह, सृजनपीठ नाथ नगर के प्रिया कुमार, जिला पार्षद शबाना आजमी, मुखिया पिंटू मंडल, नवगछिया थानाध्यक्ष संजय सुधांशु, रंगरा थाना अध्यक्ष सुचीत कुमार मुख्य रूप से मौजूद थे. इसके अलावा कार्यक्रम को सफल बनाने में बंटी ठाकुर ,धर्मेश कुमार, वरुण कुमार सिंह ,पवन ठाकुर, शंकर शर्मा , अशोक सिंह लगे हुए थे.

