नारायणपुर : प्रखंड के जयपुर चुहर पुरब पंचायत के बलाहा निवासी निकिता राजपूत को भाजयुमो जिलाध्यक्ष अजय सिंह कुशवाहा ने भाजयुमो जिला मंत्री के पद पर मनोनीत किया है. किए जाने पर बुधवार को उनके आवास पर भारतीय जनता युवा मोर्चा का जिला मंत्री बनाए जाने पर योगी बाबा महंथ नवलकिशोर दास की अध्यक्षता में भाजयूमो के जिलाध्यक्ष अजय सिंह कुशवाहा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोहर झा, जिला मंत्री नवनीत झा, जिला मंत्री सोनू शर्मा, जिला कार्यसमिति सदस्य महानंद सिंह, अभिमन्यु कुमार उर्फ अभिराम सिंह सहित दर्जनों युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के द्वारा माँ दुर्गा की तस्वीर व मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया.

मौके पर मौजूद भाजयूमो जिलाध्यक्ष अजय सिंह ने कहा कि निकेता शुरू में इस क्षेत्र की कबड्डी की खिलाड़ी भी रह चुकी है साथ ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की कार्यकर्ता रहने के कारण वह जुझारू व साहसी भी हैं


वहीं क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता महंथ नवल किशोर दास जी ने निकेता के जिला मंत्री बनने पर खुशी जाहिर की और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए बधाई भी दिया. इस मौके पर अभाविप नेता सुमित कुमार, पंकज यादव समेत अन्य युवाओं ने निकेता को बधाई दिया व मिठाइयाँ बाँटी.

