युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता अरूण कुमार यादव ने कहा कि सृजन घोटाला की जांच कर रहे सीबीआई के सुस्त गतिविधि से साफ जाहिर होता है कि सृजन घोटाले में लिप्त बड़ी मछली को बचाने की कोशिश चल रही है लेकिन राजद चुप बैठने वाला नहीं है।

सृजन घोटाले में संलिप्त मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री श्री सुशील कुमार मोदी को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा की मांग, सृजन घोटाला की सुप्रीम कोर्ट या हाईकोर्ट के न्यायाधीश के निगरानी में सीबीआई जांच की मांग, 828.80 करोड़ के बटेश्वर स्थान गंगा पम्प नहर बांध घोटाले की उच्चस्तरीय जांच हाईकोर्ट के न्यायाधीश के निगरानी में करने की मांग को लेकर दुर्गा पूजा और मुहर्रम पर्व के बाद प्रदेश युवा राजद द्वारा दिनांक 12 अक्टूबर, 2017, समय 11ः00 बजे दिन, स्थान जे0पी0 गोलम्बर, पटना से राजभवन मार्च आयोजित किया गया है। इस राजभवन मार्च में प्रदेश भर से 25 हजार युवा राजद के कार्यकर्ता भाग लेंगे।

श्री यादव ने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से सृजन घोटाला के विरोध में युवा राजद चरणबद्ध तरीके से राज्यव्यापी आंदोलन चला रही है। इसके पहले पुतला दहन, धरना, उपवास का कार्यक्रम कर चुकी है।

 

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *