बैंक में जॉब करनी है तो यह खबर खास आपके लिए है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (आइबीपीएस) ने राष्ट्रीयकृत बैंकों में प्रोबेशनरी ऑफिसर (पीओ) /मैनेजमेंट ट्रेनी (एमटी) -7 के 3562 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

आइबीपीएस द्वारा कॉमन रिटेन एग्जामिनेशन (सीडब्ल्यूई) का आयोजन अक्टूबर में होगा। इसमें सफल उम्मीदवारों को पीओ के पद पर नियुक्त किया जाएगा। योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए 16 अगस्त से 5 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन करने के लिए योग्यता

स्नातक पास उम्मीदवार जिनकी आयु 1 अगस्त, 2017 के अनुसार न्यूनतम 20 एवं अधिकतम 30 वर्ष अर्थात उम्मीदवार का जन्म 2 अगस्त, 1987 के पूर्व एवं 1 अगस्त, 1997 के बाद न हुआ हो, वे इसके लिए पात्र होंगे। ओबीसी को 3 वर्ष एवं एससी/एसटी को 5 वर्ष की छूट।

परीक्षा का प्रारूप
प्रथम चरण की परीक्षा: लिखित परीक्षा दो चरणों में होगी। प्रथम चरण के तहत 100 अंकों की लिखित प्रारंभिक परीक्षा होगी। इसमें रीजनिंग में 35 अंकों के 35 प्रश्न, अंग्रेजी में 30 अंकों के 30 प्रश्न, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड में 35 अंकों के 35 प्रश्न पूछे जाएंगे। इन्हें हल करने के लिए 60 मिनट का समय निर्धारित है। इसमें बहुविकल्पीय व वस्तुनिष्ठ किस्म के प्रश्न होंगे। इस परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को ही मुख्य परीक्षा में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा।
द्वितीय चरण की परीक्षा: द्वितीय चरण में मुख्य परीक्षा होगी। इसमें 200 अंकों के 155 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें रीजनिंग एवं कंप्यूटर एप्टीट्यूड में 60 अंकों के 45 प्रश्न, अंग्रेजी में 40 अंकों के 35 प्रश्न, जनरल/इकोनॉमी/बैंकिंग अवेयरनेस से 40 अंकों के लिए 40 प्रश्न, डाटा एनालिसिस एवं इंटरप्रेटेशन से 60 अंकों के 35 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्नों को हल करने के लिए कुल 180 मिनट का समय निर्धारित है।

साथ ही सभी खंडों के लिए अलग-अलग समय सीमा भी निर्धारित है। इसमें रीजनिंग एवं कंप्यूटर एप्टीट्यूड के लिए 60 मिनट, जनरल/इकोनॉमी/ बैंकिंग अवेयरनेस के लिए 35 मिनट, इंग्लिश लैंग्वेज के लिए 40 मिनट तथा एनालिसिस एवं इंटरप्रेटेशन के लिए 45 मिनट का समय निर्धारित है। परीक्षा बहुविकल्पीय व वस्तुनिष्ठ  होगी। गलत उत्तर होने पर ऋणात्मक अंकों का भी प्रावधान है।

इस बार मुख्य परीक्षा के साथ इंग्लिश लैंग्वेज (लेटर राइटिंग एंड एस्से) से भी 25 अंकों के 2 प्रश्न होंगे जिनके लिए 30 मिनट का समय निर्धारित है।
यहां करें ऑनलाइन आवेदन

उम्मीदवार www.ibps.in के होम पेज पर लॉग इन कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क के रूप में सामान्य/ओबीसी को 600 रुपये एवं एससी/एसटी को 100 रुपये का ऑनलाइन भुगतान करना होगा।
महत्वपूर्ण तिथियां :
– ऑनलाइन आवेदन: 16 अगस्त से 5 सितंबर
– प्रारंभिक परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड: सितंबर
– प्रारंभिक परीक्षा: 7, 8, 14 तथा 15 अक्टूबर
– प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम: अक्टूबर
– मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड: नवंबर
– मुख्य परीक्षा: 26 नवंबर
– मुख्य परीक्षा का रिजल्ट: दिसंबर
– साक्षात्कार: जनवरी/ फरवरी, 2018
– बैंक आवंटन: अप्रैल, 2018
किन बैंकों में कितनी रिक्तियां, जानिए

– इलाहाबाद बैंक: 235
– आंध्रा बैंक: 625
– बैंक ऑफ इंडिया: 200
– बैंक ऑफ महाराष्ट्र: 100
– केनरा बैंक: 1350
– सेंंट्रल बैंक ऑफ इंडिया: 100
– कॉरपोरेशन बैंक: 100
– यूको बैंक: 530
– यूनियन बैंक ऑफ इंडिया: 322

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet