पिछले वर्ष 15 मार्च को हत्या के बाद से ही फरार चल रहा था राकेश राय
पुलिस अनुसंधान में राकेश राय को हत्याकांड का मास्टर माइंड के रुप में था नाम

default.aspx

नवगछिया : बिहपुर थाना क्षेत्र के मड़वा गांव के निवासी अधिवक्ता व बिहपुर पश्चिम के जिला पार्षद रेणु देवी के पति प्रमोद राय के चर्चित हत्याकांड में मास्टर माइंड खरीक थाना क्षेत्र के तुलसीपुर निवासी राकेश राय ने सोमवार को नवगछिया व्यवहार न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है. राकेश राय करीब एक बजे दिन में न्यायालय में समर्पण किया जहां से उसे जेल भेज दिये जाने का निर्देश दिया गया. मालूम हो कि नवगछिया व्यवहार न्यायालय से अपने घर कार से जा रहे अधिवक्ता प्रमोद राय की हत्या पिछले वर्ष 15 मार्च को झंडापुर ओपी थाना क्षेत्र के दयालपुर गांव के पास एनएच 31 पर जाइलो सवार अपराधियों ने गोली मारकर कर दी थी. हत्या के मामले में दर्ज की गयी प्राथमिकी में अज्ञात अपराधियों पर हत्या करने का आरोप लगाया गया था. पुलिस अनुसंधान में बात सामने आयी कि राकेश राय ने डेढ़ लाख रुपये में हत्या की सुपारी शूटरों को दे कर अधिवक्ता की हत्या करवायी थी. जानकारी मिली है कि प्रमोद राय हत्याकांड के अनुसंधान में संलिप्त पाये गये लगभग सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. झारखंड के साहेबगंज जिले का एक अपराधी अभी भी फरार चल रहा है. मालूम हो कि राकेश राय कई जघन्य मामलों में आरोपी रहा है. पिछली बार राकेश को मधेपुरा पुलिस ने अवैध हथियार के धर दबोचा था. प्रमोद राय हत्याकांड में राकेश का नाम सामने आने के बाद से ही वह फरार चल रहा था.

कहते हैं एसपी

नवगछिया के एसपी पंकज सिंहा ने कहा कि उन्हें भी जानकारी मिली है कि प्रमोद राय हत्याकांड के मास्टर माइंड राकेश राय ने न्यायालय में समर्पण कर दिया है. पुलिस ने कोर्ट में पूर्व में ही आरोप पत्र दाखिल कर दिया है. एक आरोपी अभी भी इस मामले में फरार चल रहा है. जिसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *