
नवगछिया : नवगछिया पुलिस जिला भाजपा प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन प्रदेश स्तर के कई नेताओं ने विभिन्न विषयों पर अपना प्रशिक्षण दिया. इस अवसर पर झारखंड के संगठन पूर्व महामंत्री राजेंद्र सिंह ने सांस्कृतिक राष्ट्रवाद विषय पर अपना प्रशिक्षण दिया. उन्होंने कहा कि हमारा देश भारत जन्मा नहीं अजन्मा है. उन्होंने नदियों की महिमा का बखान करते हुए कहा कि भारत में जितने भी प्रकार के नदियां हैं सबों को मां का दर्जा दिया गया है. उन्होंने कहा कि गंगा के दर्शन मात्र से मुक्ति मिलती है. यही हमारी संस्कृति है. उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति का कोई जोड़ विश्व में नहीं है. वैज्ञानिकता की कसौटी पर भी यह जांचा परखा है. इस अवसर पर बिहार भाजपा के प्रोटोकाॅल पदाधिकारी अरविंद सिंह, रजौली के पूर्व विधायक कन्हैया रजवार, सोसल मिडीया के प्रभारी प्रकाश पांडे, हरेंद्र प्रसाद, विधायक संजीव चैरसिया आदि अन्य प्रदेश स्तर के नेताओं ने भी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया. नवगछिया आने वाले सभी नेताओं का नवगछिया नगर भाजपा की ओर से मुकेश राणा के नेतृत्व में स्वागत किया गया. जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मंडल ने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग का समापन सोमवार को किया जायेगा. कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ट नेता व पूर्व सांसद अनिल कुमार यादव, पूर्व विधायक ई कुमार शैलेंद्र, जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मंडल, प्रो भोला कुमर, नंदनी सरकार, कुमकुम देवी, अजीत कुमार, किसान मोरचा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य उपेंद्र यादव, आलोक कुमार सिंह, दिनेश यादव, फाईटर जेम्स, नगर अध्यक्ष मुकेश राणा, बिहपुर प्रखंड अध्यक्ष रुपेश रुप, चंदन यादव आदि अन्य की भी मौजूदगी थी.

