नवगछिया : सुबह-सुबह एनर्जी के लिए आप में से कई लोग अपने दिन की शुरुआत कॉफी से करते होंगे, लेकिन अगर आप इसका सेवन गलत समय पर करते हैं, तो यही कॉफी आपकी एनर्जी चुरा भी सकती है.इतना ही नहीं, यह आपको हाई ब्लडप्रेशर का मरीज बनाने के साथ ही आपकी नींद भी चुरा सकती है.

Whatsapp group Join

इन सब से बचने के लिए आपको जरूरत है, कॉफी को सही समय पर पीने की.अगर आप सुबह के वक्त कॉफी पीते हैं, तो आपको यह जरूर पता होना चाहिए कि इस समय, खास तौर से सुबह 8 से 9 के आसपास स्ट्रेस हार्मोन कार्टीसोल अपने चरम पर होता है। इस समय पर अगर आप कॉफी पीते हैं, तो आपका स्ट्रेस लेवल कम होने के बजाए बढ़ सकता है. एक बार किसी वक्त पर आपको कॉफी पीने की आदत हो गई, तो आपको स्वयं को ऊर्जावान रखने के लिए और ज्यादा कॉफी की आवश्यकता महसूस होगी, और आप ज्यादा मात्रा में कैफीन ग्रहण करेंगे, यह एक प्रकार की लत है.

अगर आप दिन के 10 बजे से 11:30 बजे के बीच कॉफी पीना पसंद करते हैं या फिर आपको इसकी आदत है, तो यह सही समय है जब कार्टीसोल का स्तर नीचे होता है। इस वक्त कॉफी पीना आपके लिए सुरक्षित है। अगर आप 12 बजे से 1 बजे के बीच कॉफी पीते हैं, तो यह वो समय है जब कार्टीसोल का स्तर फिर से ऊपर उठता है। इस वक्त कॉफी पीना आपके लिए नुकसानदायक ही है।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *