नई दिल्ली. ट्रेनों में अकसर लोग खाने-पीने की चीजों के मनमाने दाम वसूले जाने की शिकायत करते हैं. अक्सर ऐसे में लोग ठगे भी जाते हैं. इस समस्या से निजात दिलाने के लिए आईआरसीटीसी ने आधिकारिक रेट लिस्ट जारी की है.
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 165

आईआरसीटीसी ने अपने ट्वीट में स्पष्ट किया है कि ये दाम सिर्फ मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों के लिए हैं. राजधानी, शताब्दी और दूरंतो समेत अन्य लग्जरी ट्रेनों में खाद्य सामग्री की अलग दर तय है. मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों में नॉन-वेज ब्रेकफास्ट की कीमत 35 रुपये है. वेज लंच और डिनर की कीमत 50 रुपए और नॉनवेज लंच और डिनर की कीमत 55 रुपए है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
