नवगछिया : नवगछिया के पकरा गांव में जिला भाजपा की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विनोद कुमार मंडल द्वारा की गई. बैठक में मुख्य रुप से पार्टी के स्थापना दिवस 6 अप्रैल से 14 अप्रैल के बीच के बूथों पर झंडा फहराया गया था.

इस कार्यक्रम की समीक्षा की गयी. बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण होने की तिथि निर्धारित की गई. जिसमें 7 मई को गोपालपुर विधानसभा और 5 मई को भी बिहपुर विधानसभा के बूथ स्तरीय कार्यकर्ता का प्रशिक्षण होना है. वही पार्टी को दुरुस्त करने के जो कार्यकर्ता सक्रिय नहीं है उन्हें सक्रिय किया गया. बैठक में प्रदेश महामंत्री राधामोहन शर्मा और नवनियुक्त जिला संगठन प्रभारी रामानंद चौधरी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को आगामी कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी प्रदेश महामंत्री राधामोहन शर्मा ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को पंडित दीनदयाल उपाध्याय शताब्दी वर्ष में पार्टी कार्यकर्ताओं को उनके जीवनी से सबक लेते हुए पार्टी संगठन की मजबूती के लिए बुथो तक जाकर संगठन को मजबूत करना है और जिला प्रभारी रामानंद चौधरी ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता केंद्र सरकार के सभी योजना को जन जन तक ले जाने के लिए टोली बनाकर प्रचार प्रसार करे. इस मौके पर मुख्य अतिथि के रुप में प्रदेश महामंत्री राधा मोहन शर्मा, विधान पार्षद डॉक्टर एन के यादव, पूर्व सांसद अनिल यादव, पूर्व विधायक इंजीनियर सलेंद्र, जिला प्रभारी रामानंद चौधरी, जिला उपाध्यक्ष पुलकित सिंह, गुंजन सिंह, गुलाबी सिंह, नरेश सिंह निषाद, गोपाल चौधरी, रीता देवी, जिला महामंत्री करुणा कश्यप,  मंडल अध्यक्ष बबलू चौधरी, रुपेश कुमार, नीलांबर झा, मुकेश राणा, चंदन यादव, प्रभारी विजय चौधरी, सुबोध सिंह, उपेंद्र यादव, सुनील यादव, जिला परिषद कुमकुम देवी, मो नईम, प्रदीप शर्मा, रवि सह, मुक्तिनाथ सिंह, दिनेश यादव मौजूद थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *