नवगछिया : नवगछिया थाना क्षेत्र के सिमरा निवासी शातिर राजीव मंडल को नवगछिया जीआरपी थाना पुलिस द्वारा चोरी की मोटरसाइकल के साथ राजेंद्र कोलनी से गिरफ्तार किया है. थाना प्रभारी भोला महतो ने बताया कि 29 सितम्बर को नवगछिया स्टेशन परिसर में लगे आईडीबीआई एटीएम गार्ड गोपालपुर के अभिया निवासी सुमन कुमार से शातिर राजीव मंडल ने पांच हजार रुपये रंगदारी की मांग की थी. एटीएम गार्ड ने जब रंगदारी देने से मना कर दिया तो राजीव मंडल ने मास्टर चाभी की सहायता से गार्ड की हिरोहोंडा कंपनी की पैशन प्रो बीआर 11 एन 7931 लेकर फरार हो गया.

जिसके बाद गार्ड ने इसकी लिखित शिकायत नवगछिया जीआरपी थाने में की. थाना प्रभारी भोला महतो ने बताया कि मामले की शिकायत के बाद राजीव को पकड़ने के लिए पुलिस चौकन्ना थी. इसी क्रम में शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर राजीव को चोरी की मोटरसाइकल चलते राजेंद्र कॉलनी से गिरफ्तार कर लिया गया. मालूम हो की राजीव का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है.

राजीव के विरुद्ध नवगछिया थाना में गोलीबारी करने का मामला दर्ज है. पिछले माह सात सितंबर को राजीव व उसके एक सहयोगी ने मिलकर सिमरा गांव में मत्स्यजीवी सहयोग समिति के अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह और उकसे पिता के साथ मारपीट करने, जान मारने की नीयत से गोली चलाने जान मारने की धमकी देने और मोटरसाइकिल को क्षतिग्रस्त कर देने का मामला प्रकाश में आया था. इस बाबत मत्स्यजीवी सहयोग समिति के अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह के पिता राजाराम सिंह ने घटना की प्राथमिकी नवगछिया आदर्श थाना में दर्ज करायी थी. जीआरपी पुलिस नवगछिया स्टेशन से पूर्व में चोरी हुए मोटरसाइकल की बरामदगी के लिए राजीव से पूछताछ कर रही है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

deneme bonusu
jojobet giriş, jojobet giris, jojobet, jojobet guncel giris
jojobet, jojobet giris, jojobet guncel giris, jojobet giris adresi, jojobet mobil